For the best experience, open
https://m.jagruktimes.co.in
on your mobile browser.

चेकला में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन

01:27 PM Feb 04, 2025 IST | Jagruk Times
चेकला में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन

जसवंतपुरा। कस्बे के समीप देवनगरी चेकला में श्री ठाकुरजी भगवान की तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत सोमवार को अंतिम दिन नवनिर्मित मंदिर में मूर्तियो की स्थापना सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ महोत्सव का समापन हुआ। इससे पूर्व रविवार रात्रि में विशाल भक्ति संध्या आयोजित हुई। जिसमें गायक कलाकार शैल बिहारी एंड पार्टी जालौर द्वारा गुरु वंदना व गणपति वंदना के साथ भजनों की शुरुआत की। इसके बाद द्वारकापुरी सु बाबो आया तो खरी… गोपियां रा श्याम धीमा हेलो रे… वही भरत भाई व रेखा सैन ने भी एक से बढ़कर एक उम्दा भजनों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में नृत्य कलाकार मुकेश कुमार एंड पार्टी ने माताजी, राधा कृष्ण, भगवान शिव समेत विभिन्न झाकियां की प्रस्तुति दी। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन झरड़ेश्वर महादेव मठ डोरडा के महंत कुलदीपभारती महाराज, महंत तपतगिरी महाराज गोलाणा, संध्यागिरी महाराज व गणेश गिरी महाराज का सानिध्य व ठाकुर महेन्द्रपाल सिंह चेकला की उपस्थित में सुबह शुभ मुहूर्त में पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नवनिर्मित मंदिर में लाभार्थी परिवारों द्वारा भगवान ठाकुरजी (राधा कृष्ण) व अन्य मूर्तियों की विधि विधान के साथ स्थापित किया गया।

इस दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गुंजायमान हो उठा। महोत्सव में रानीवाड़ा पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल, जिला प्रमुख राजेश गोयल, विकास अधिकारी पृथ्वी सिंह, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी त्रिकमाराम देवासी, आरपी कुलदीप सिंह चारण, समाजसेवी मोडाराम प्रजापत सहित चेकला समेत आस पास गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

Tags :
tlbr_img1 होम tlbr_img2 वेब स्टोरीज tlbr_img3 ई-पेपर tlbr_img4 वीडियो