For the best experience, open
https://m.jagruktimes.co.in
on your mobile browser.

Sojat Road में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाई सूर्य सप्तमी

12:25 PM Feb 05, 2025 IST | Jagruk Times
sojat road में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाई सूर्य सप्तमी

राजस्थान के सोजत रोड (Sojat Road) में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के आराध्य देव सूर्यनारायण भगवान का प्राकट्य दिवस सूर्य सप्तमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। समाज बन्धुओं ने सामुहिक सूर्य नमस्कार से सूर्य की पहली किरण का स्वागत किया। स्थानीय जैन मंदिर के प्रांगण में संरक्षक हिम्मतराज शर्मा व नवरतनमल शर्मा के सानिध्य में भगवान भास्कर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित किया गया। पंडित नरेश शर्मा और पंडित चंद्रप्रकाश शर्मा ने मंत्रोच्चार संग समाज बंधुओं से भगवान भास्कर की पूजा अर्चना कराई । समवेत स्वर में सूर्य भगवान की आरती 'जय कश्यपनंदन … ' का सस्वर गान किया ।

संरक्षक हिम्मतराज शर्मा ने शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि पुराण में उल्लेख है कि भगवान श्रीकृष्ण वे कुष्ठरोग के उपचार के ज्ञाता मग ब्राह्मणों को शाकद्वीप से आर्यावृत में लेकर आये थे जिससे हमारा समाज शाकद्वीपी कहलाता है। महिला दल ने अयोध्या देवी, रेणु शर्मा, शकुन्तला, शीला, निर्मला, सीमा, सरिता विष्णुप्रिया, चंचल, दिव्या, रुद्रा, मुद्रा, व ताराबाई संग भजनों की सुन्दर प्रस्तुति दी।

भगवान सहाय ने सूर्य सप्तमी की महिमा बताई। इससे पूर्व समाज की 15 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। संयोजक अशोक जांगला, बद्रीलाल, राजेश शर्मा, अनिल शर्मा, सूर्यप्रकाश, शिवप्रकाश, गोपीकिशन, सागर, सूरज सहित समाज के बालगोपाळ ने सूर्य भगवान के 12 नामों का सस्वर नमस्कार मंत्र से वंदन कर परस्पर पर्व की बधाईयां बांटी।

रिपोर्ट - बाबूलाल पंवार

Tags :
tlbr_img1 होम tlbr_img2 वेब स्टोरीज tlbr_img3 ई-पेपर tlbr_img4 वीडियो