होमई-पेपरवेब स्टोरीज
राजस्थान | जालौर
जयपुरसिरोहीजालौरपालीबाड़मेरमुंबईराष्ट्रीयअंतरराष्ट्रीयबिज़नेसटेक्नोलॉजीमनोरंजनस्पोर्ट्सपॉलिटिक्सलाइफस्टाइलकरियरसंपादकीयविचार

पंजाबी खत्री अरोड़ा समाज का लोहड़ी महोत्सव एवं वार्षिक उत्सव संपन्न

01:11 PM Jan 28, 2025 IST | Jagruk Times

भीलवाड़ा। खत्री अरोड़ा समाज का लोहड़ी महोत्सव एवं वार्षिक उत्सव धूमधाम से चित्तौड़ रोड स्थित निजी रिर्सोट में मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया लोहड़ी महोत्सव के साथ साथ मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया गया सचिव अनिल अरोड़ा ने बताया की अध्यक्ष मदन गोपाल कालरा के साथ कार्यकारणी के सभी सदस्यों ने समाज बंधुओं का स्वागत किया।

इस अवसर पर अतुल्य भारत पंजाबी समाज संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह जेके शाही के सानिध्य में आयोजित किया गया। युवा टीम के साथ कोषाध्यक्ष सीपी मल्होत्रा एवं विजय भारती कपूर ने संचालन किया। युवा अध्यक्ष मोहित शरीन व सचिव राहुल कटारिया ने कार्यक्रम प्रबंधन में योगदान दिया।

रिपोर्ट - पंकज पोरवाल

Tags :
Bhilwara News in Hindihindi newsLohri festivalnews in hindiPunjabi Khatri Arorarajasthan news in hindi
Next Article