होमई-पेपरवेब स्टोरीजराजस्थानजयपुरसिरोहीजालौरपालीबाड़मेरमुंबईराष्ट्रीयअंतरराष्ट्रीयबिज़नेसटेक्नोलॉजीमनोरंजनस्पोर्ट्सपॉलिटिक्सलाइफस्टाइलकरियरसंपादकीयविचार

भाविप ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

12:55 PM Jan 28, 2025 IST | Jagruk Times

भीलवाड़ा। भारत विकास परिषद की स्वामी विवेकानंद सहित सभी शाखाओं ने संयुक्त रूप से गणतंत्र दिवस भारत विकास भवन शास्त्री नगर में झंडारोहण कर मनाया। विवेकानंद शाखा के सचिव गिरीश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में सातों शाखाओं के लगभग 70 सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के तहत गणतंत्र दिवस पर सुबह 9 बजे सभी शाखाओं की महिला संयोजिकाओं ने ध्वजारोहण किया।

मुख्य वक्ता बलराज आचार्य ने अपने विचार व्यक्त किये। वीर शिवाजी शाखा से कमलेश बोडाना, आजाद शाखा से पंकज मिश्रा एवं स्वामी विवेकानंद शाखा से ओम कोगटा, गायत्री आचार्य एवं शिखा अग्रवाल ने स्वरचित कविता एवं गीत के माध्यम से सुंदर प्रस्तुतियां दी। संचालन विवेकानंद शाखा के रजनीकांत आचार्य एवं शिखा अग्रवाल ने किया। विवेकानंद शाखा वरिष्ठ सदस्य एवं प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश अजमेरा, शाखा वित्त सचिव भैरुलाल अजमेरा, महिला संयोजिका अनु हिम्मतरामका आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट - पंकज पोरवाल

Tags :
Bhilwara News in HindiBVP Rajasthanhindi newsnews in hindirajasthan news in hindirepublic day
Next Article