1000 किलो पौष बड़े और 101 किलो गाजर के हलवे का भोग!
भीलवाड़ा। सर्दी के मौसम में पौष महीने में मनाया जाने वाला पौष बड़ा महोत्सव ऐतिहासिक परंपराओं में से एक है। भीलवाड़ा में यह महोत्सव विशेष उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। मंदिरों में आयोजित इस महोत्सव का धार्मिक और सामाजिक महत्व है, जहाँ हजारों श्रद्धालु इस आयोजन में भाग लेते हैं। इसके तहत भीलवाड़ा शहर के आर.के. कॉलोनी में स्थित बलशाली बालाजी मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमान जी भगवान को 1000 किलो पौष बड़े और 101 किलो गाजर के हलवे का भोग लगाया गया। इस दौरान हनुमान चालीसा व राम स्तुति का पाठ किया गया। भगवान को भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। मंदिर पुजारी दीपक कुमार दाधीच ने कहा कि पौष माह के अंतर्गत बलशाली बालाजी मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया है, जिसमें भक्तों द्वारा हनुमान चालीसा व राम स्तुति का पाठ किया गया। वहीं भगवान को 101 किलो गाजर का हलवा और 1000 किलो आलू बड़े का भोग लगाया गया और महाआरती के बाद भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। रिपोर्ट - पंकज पोरवाल