For the best experience, open
https://m.jagruktimes.co.in
on your mobile browser.

SMM गर्ल्स स्कुल मे हुआ लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी वर्ष पर कार्यक्रम आयोजित

06:59 PM Dec 09, 2024 IST | Jagruk Times
smm गर्ल्स स्कुल मे हुआ लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी वर्ष पर कार्यक्रम आयोजित

भीलवाड़ा। पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी पर सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (SMM) में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय विद्यालय प्रधानाचार्य आशा लढा ने बताया कि नई पीढ़ी को महान विभूतियों का स्मरण दिलाने के लिए ये कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत महिला समन्वक भीलवाड़ा विभाग की संयोजिका श्रीमती सुशीला जाट द्वारा 1300 बालिकाओं को पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व एवं कृतत्व के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संयोजिका श्रीमती सुशीला जाट ने कहा की सनातन लोक चेतना को जीवंत रखने में माता अहिल्याबाई होल्कर का महत्वपूर्ण योगदान है। सामान्य घर में जन्मी अहिल्याबाई ने अपनी कर्मठता, न्यायप्रियता और प्रजावत्सल शासिका के रूप में सम्राटों और समाज के लिए कई कार्य किए। उन्होंने मुगलों द्वारा विध्वंसित मंदिरों के पुनर्निर्माण, जीर्णाेद्धार में अहम भूमिका निभाई और जनसामान्य के लिए अपना जीवन समर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता बसंत पोरवाल ने किया। अंत मे व्याख्याता श्रीमती कमला रावत ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रथम पारी प्रभारी श्रीमति अरूणा झंवर, शारीरिक शिक्षक उदयलाल सेन, व्याख्याता दलपत जैन, विरेन्द्र चतुवेर्दी मौजद रहे।

रिपोर्ट - पंकज पोरवाल

Tags :
tlbr_img1 होम tlbr_img2 वेब स्टोरीज tlbr_img3 ई-पेपर tlbr_img4 वीडियो