For the best experience, open
https://m.jagruktimes.co.in
on your mobile browser.

PM को लिखा गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने को लेकर पोस्टकार्ड

09:20 PM Oct 15, 2024 IST | Jagruk Times
pm को लिखा गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने को लेकर पोस्टकार्ड

भीलवाड़ा। भारतीय संस्कृति में सनातन काल से पूजनीय गाय जिन्हें हमारी संस्कृति व धर्म ग्रंर्थो में भी माता का दर्जा दिया गया है, भारत कृषि प्रधान देश है जिसमे गाय का बहुत महत्व है भारतीय संस्कृति में पूजनीय गौ माता को ’’राष्ट्रमाता’’ घोषित करने की मांग को लेकर श्री उत्कर्ष सेवा समिति अध्यक्ष दिनेश कुमार माली व उपाध्यक्ष किशन कनवासिया के नेतृत्व में प्रधानमंत्री महोदय के नाम पोस्ट कार्ड लिखने के अभियान एक पोस्ट कार्ड, गौ माता के नाम की शुरुआत महिला आश्रम माली खेड़ा में की।

जिसमे क्षेत्रवासी सनातन प्रेमियों व गौ सेवको ने अभियान के तहत पोस्टकार्ड लिखकर प्रधानमंत्री से गाय माता को ’’राष्ट्रमाता’’ घोषित करने का आग्रह किया। अभियान के तहत सदस्यों द्वारा प्रतिदिन पोस्टकार्ड लिखवाए जाएंगे। अभियान में धनराज माली, संपत भांगडिया, भेरू लाल गढ़वाल, दौलत रागसिया, राजेन्द्र सुथार, विनोद जांगिड़, गोपाल वैष्णव, किशन, आजाद, मनसुख सुथार, बाबू लाल माली, दुर्गा लाल माली, गोपाल माली, मुरली सुथार, कन्हैयालाल, महावीर जांगिड़, शिव नुवाल, नारायण नुईवाल उपस्थित थे।

रिपोर्ट: पंकज पोरवाल

Tags :
tlbr_img1 होम tlbr_img2 वेब स्टोरीज tlbr_img3 ई-पेपर tlbr_img4 वीडियो