होमई-पेपरवेब स्टोरीजराजस्थानजयपुरसिरोहीजालौरपालीबाड़मेरमुंबईराष्ट्रीयअंतरराष्ट्रीयबिज़नेसटेक्नोलॉजीमनोरंजनस्पोर्ट्सपॉलिटिक्सलाइफस्टाइलकरियरसंपादकीयविचार

National Conference की स्मारिका का किया विमोचन

01:26 PM Jan 31, 2025 IST | Jagruk Times

भीलवाड़ा। राज्यपाल हरिभाऊ बांगडे ने कहा कि वर्तमान नई पीढ़ी को देश की मूल संस्कृति व गौरवमयी इतिहास को समझना जरूरी है। प्राचीन समय से ही भारत देश विशाल व संपन्न रहा है। भारतीय परंपरा व भारतीय ज्ञान की समझ वर्तमान पीढ़ी में बेहद जरूरी है। राज्यपाल बांगडे भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा में ’वैश्विक संदर्भ में भारतीय ज्ञान परंपरा, अंतर्दृष्टि और नवाचार’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस(National Conference) की स्मारिका का किया विमोचन के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल ने संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान प्रदेश वीरों व शौर्य की भूमि है। यहां पृथ्वीराज चौहान, महाराणा प्रताप जैसे शासक हुए, जिनकी वीर गाथाओं का भारतीय इतिहास में वर्णन है। राज्यपाल बागडे ने कहा कि प्राचीन समय में नालंदा विश्वविद्यालय जिसमें विश्वभर से विद्यार्थी अध्ययन करने के लिए आते थे। केंद्र सरकार फिर से नालंदा विश्वविद्यालय को उसी रूप में पुनः खड़ा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इतिहास बनाना पड़ता है।

देश के इतिहास व संस्कृति को बचाने में कई बुद्धिजीवी व महान लोगों ने योगदान दिया व ज्ञान, परंपरा का प्रचार प्रसार भी किया। राज्यपाल ने कहा कि देश के पास प्राचीन समय में ही अद्भुत कला व शक्तियां रही है यही देश की ज्ञान व परंपरा का उदाहरण है। राज्यपाल ने नई शिक्षा नीति के प्रति शिक्षकों व विद्यार्थियों को रुचि लेने को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि भारत देश को पुनः विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्पना के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दृढ़ संकल्पित है।

इस अवसर पर राज्यपाल बांगडे ने राष्ट्रीय संगठन की स्मारिका का विमोचन किया। इस दौरान अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण लाल गुप्ता व संगठन मंत्री महेंद्र कपूर ने वैश्विक संदर्भ में भारतीय ज्ञान, परंपरा के बारे में विचार व्यक्त किये। स्वागत उद्बोधन प्रताप सिंह बारहट महाविद्यालय के प्राचार्य पुष्कर राज मीणा ने दिया एवं आभार व्यक्त राष्ट्रीय कांफ्रेंस के संयोजक हंसराज सोनी ने किया।

इससे पूर्व हेलीपेड पहुंचने पर संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा, जिला कलक्टर नमित मेहता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल श्री बागडे का स्वागत अभिनंदन किया। राज्यपाल बांगडे ने कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया। राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा, जिला कलक्टर नमित मेहता, जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, कार्यवाहक अतिरिक्त कलक्टर राजकेश मीणा, उपखंड अधिकारी भरत मीणा, सीएमएचओ सीपी गोस्वामी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, प्राचार्य, शिक्षक व शोधार्थी व छात्र मौजूद रहे।

रिपोर्ट - पंकज पोरवाल

Tags :
Bhilwara News in Hindihindi newsNational Conferencenews in hindirajasthan news in hindi
Next Article