For the best experience, open
https://m.jagruktimes.co.in
on your mobile browser.

Bhilwara News: वरिष्ठ नागरिक मंच द्वारा रामस्नेही वाटिका में गरबा महोत्सव आयोजित, 600 सदस्यो ने लिया भाग

03:10 PM Oct 09, 2024 IST | Jagruk Times
bhilwara news  वरिष्ठ नागरिक मंच द्वारा रामस्नेही वाटिका में गरबा महोत्सव आयोजित  600 सदस्यो ने लिया भाग

भीलवाड़ा। ऐसा लग ही नहीं रहा है कि हम वृद्धजनों के बीच आए है। आप तो जवान लोगों से भी अधिक उत्साह से नाच रहे है। यह विचार वरिष्ठ नागरिक मंच द्वारा रामस्नेही वाटिका में आयोजित गरबा महोत्सव के निर्णायक के रूप में पधारे सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यवसाई रामप्रकाश काबरा, फेमस कोरियोग्राफर रौनक डाड और प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना प्रियंका वर्मा ने व्यक्त किए। कार्यक्रम प्रभारी प्रमोद कुमार तोषनीवाल ने बताया कि कार्यक्रम के 600 से अधिक सदस्यों ने रंग बिरंगे वस्त्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष मदन खटोड़ ने किया।

इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें बेस्ट गरबा डांस महिला हेतु विजेता सुनीता मिश्रा एवं उप विजेता पार्वती पटवारी, बेस्ट गरबा डांस पुरुष हेतु विजेता प्रमोद कुमार तोषनीवाल एवं उप विजेता ओम प्रकाश स्वर्णकार, बेस्ट ड्रेस पुरुष हेतु विजेता मदन खटोड़ एवं उप विजेता सत्यनारायण टांक, बेस्ट ड्रेस महिला हेतु विजेता पुष्पा तोषनीवाल एवं उप विजेता निर्मला बाहेती, ताली राउंड में विजेता सीमा भंडारी उप विजेता द्रोपदी मानसिंहका बेस्ट कपल डांस गरबा हेतु विजेता ओम प्रकाश मधु भूतड़ा एवं उप विजेता सुबोध कुमार सुधा रानी बाहेती, विशेष पुरुस्कार गुणमाला अग्रवाल को प्रदान किया गया।

ग्रुप डांस में महिला प्रमुख वीणा खटोड़, पार्वती पटवारी, कृष्णा सेन, उर्मिला माहेश्वरी, भगवती तिवाड़ी, सरला शर्मा, निर्मला लखोटिया, केसर पंवार ओर कौशल्या मालू को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त महासचिव कैलाश चंद्र सोमानी, कोषाध्यक्ष मूलचंद बाफना प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम कुमार डाड, सलाहकार मंडल सदस्य आरपी रूंगटा, संरक्षक सदस्य ओ पी हिंगड, एसएस मेहता, भगवान दास नथरानी, मदन गोपाल कालरा, कृष्ण गोपाल सोनी, भवानी शंकर शर्मा, ओम प्रकाश लढ़ा, विमला सोमानी, करुणा रूंगटा, सुमित्रा कांटिया आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट - पंकज पोरवाल

Tags :
tlbr_img1 होम tlbr_img2 वेब स्टोरीज tlbr_img3 ई-पेपर tlbr_img4 वीडियो