For the best experience, open
https://m.jagruktimes.co.in
on your mobile browser.

KGBV में शैक्षिक बाल मेला व वार्षिकोत्सव आयोजित

02:16 PM Feb 01, 2025 IST | Jagruk Times
kgbv में शैक्षिक बाल मेला व वार्षिकोत्सव आयोजित

जसवंतपुरा। कस्बे के स्थानीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (KGBV) में शुक्रवार को शैक्षिक बाल मेला व वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला परियोजना समन्यवक ईश्वर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरसिंगगिरी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी त्रिकमाराम देवासी, आरपी कुलदीप सिंह चारण, अमराराम, नोडल अधिकार विक्रम सिंह चारण, विकास अधिकारी पृथ्वी सिंह, थाना प्रभारी गुमानसिंह भाटी, उप प्राचार्य जयंतीराम चौधरी के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि इस तरह के बाल मेले व वार्षिकोत्सव के आयोजन से बच्चों में सकारात्मक व सृजनात्मक सोच का विकास होता है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के साथ आत्मविश्वास बढ़ाना भी है जिससे बालिकाएं उच्च शिक्षा ग्रहण कर उच्च नेतृत्व कर सके। इस दौरान बालिकाओं ने राजस्थानी संस्कृति व लोक गीतों तथा देश भक्ति गीतों के गायन पर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में बारह विद्यालयों से करीब चार सौ से अधिक बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन भगवत सिंह राणावत ने किया।

अंत में संस्था प्रधान सुनीता मीणा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान समाज सेवी मोड़ाराम प्रजापत, एडवोकेट महेन्द्र सिंह, एसएमसी अध्यक्ष बसंती देवी, किशनलाल देवासी, सतीश जोशी, समाज सेवी प्रवीण राव, कुलदीप सिंह, नरेन्द्र सिंह भाटी, अर्जुन भाटी, कल्याण सिंह वाडा भवजी, विपुल माहेश्वरी, सुरेश राठी, किशोर माली, वार्डन रेखा सैन, नेहा चौहान, कोकिला राठौड़, नीतिका, प्रियंका दवे, मोनिका चौहान, संतोष सैन, नेनु देवी, कमला देवी, चुकी देवी, रघुनाथ विश्नोई आदि मौजूद रहे।

अतिथियों ने मेले में लगी स्टालों का किया अवलोकन

किशोरी बाल मेले में करीब एक दर्जन से अधिक स्टॉल लगाई गई। इस दौरान सीबीईओ त्रिकमाराम देवासी सहित अतिथियों ने शैक्षिक स्टॉल प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों से संवाद किया। जिसमें ज्ञानवर्धन बातें समझाई गई। वहीं शैक्षणिक गतिविधियों, शैक्षिक गुर सिखाने समेत अन्य संचालित गैर शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं मेले के दौरान लगी प्रदर्शनी में बालिकाओं के हुनर को परखा गया। इस मेले में आस-पास के विद्यालयों की किशोरियों ने भी भाग लिया।

रिपोर्ट महेन्द्र प्रजापत

Tags :
tlbr_img1 होम tlbr_img2 वेब स्टोरीज tlbr_img3 ई-पेपर tlbr_img4 वीडियो