होमई-पेपरवेब स्टोरीज
राजस्थान | जालौर
जयपुरसिरोहीजालौरपालीबाड़मेरमुंबईराष्ट्रीयअंतरराष्ट्रीयबिज़नेसटेक्नोलॉजीमनोरंजनस्पोर्ट्सपॉलिटिक्सलाइफस्टाइलकरियरसंपादकीयविचार

Nayab Singh Saini बने हरियाणा के मुख्यमंत्री, दूसरी बार ली पद की शपथ, PM मोदी रहे मौजूद

06:31 PM Oct 17, 2024 IST | Jagruk Times
नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

हरियाणा में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बन गई है। गुरुवार (17 अक्टूबर, 2024) को नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में हुए शपथ ग्रहण समारोह में नायब के साथ उनकी कैबिनेट के मंत्रियों ने भी शपथ ली है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पहले नायब सैनी को शपथ दिलाई। इसके बाद सभी नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।

इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी समेत NDA के तमाम नेता मौजूद रहे। वही समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आपको बता दें कि नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण में NDA शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी उपस्थित रहे। बता दे कि इस शपथ ग्रहण समारोह में 71 वर्षीय अनिल विज समेत 13 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है।

इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

  1. अनिल विज
  2. कृष्ण लाल पंवार
  3. राव नरबीर सिंह
  4. महिपाल ढांडा
  5. विपुल गोयल
  6. अरविंद शर्मा
  7. श्याम सिंह राणा
  8. रणबीर सिंह
  9. कृष्ण कुमार बेदी
  10. श्रुति चौधरी
  11. आरती राव
  12. राजेश नागर
  13. गौरव गौतम

बता दे, हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले नायब सिंह सैनी ने माता मनसा देवी मंदिर में परिवार के साथ दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर कर लिखा, ''जय माता दी। आज शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर पहुंच पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश के अपने समस्त परिवार जनों की खुशहाली के लिए कामना की। मां का आशीर्वाद मुझे निरंतर सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।''

Tags :
Anil VijbjpHaryana CM Oath Ceremonyhindi newsHM Amit ShahNayab Singh Saininews in hindiPM Narendra Modipolitics
Next Article