होमई-पेपरवेब स्टोरीज
राजस्थान | जालौर
जयपुरसिरोहीजालौरपालीबाड़मेरमुंबईराष्ट्रीयअंतरराष्ट्रीयबिज़नेसटेक्नोलॉजीमनोरंजनस्पोर्ट्सपॉलिटिक्सलाइफस्टाइलकरियरसंपादकीयविचार

Bihar News: पूर्णिया में छठ घाट पर बदमाशों ने किया हमला, गिरिराज सिंह ने शेयर किया वीडियो

03:40 PM Nov 09, 2024 IST | Jagruk Times

बिहार के पूर्णिया में छठ पर्व के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने करीब 56 छठ घाटों पर तोड़फोड़ कर दिया। जिसके बाद लोगों में काफी आक्रोश है। घटना की सूचना मिलने पर पूर्णिया डीएम कुन्दन कुमार और एसपी कार्तिकेय शर्मा तुरंत घटनास्थल पहुंचे और लोगों को समझा कर माहौल को शांत कराया। इसके बाद फिर से छठ घाट बनाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना में छठ व्रतियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना के बाद इलाके में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। लोगों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई कर बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है। ये मामला पूर्णिया जिले के बायसी थाना के माला गांव और डगरूआ थाना के कन्हरिया गांव का है।

बता दे कि पूर्णिया के बायसी में हुए इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो करीब सवा मिनट का है। वीडियो में केले के तने उखड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि, जागरूक टाइम्स वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आस्था के महापर्व के तीसरे दिन यानी गरुवार शाम को सभी व्रती और श्रद्धालु छठ घाट पर पहुंचे थे। जहां डूबते सूरज को अर्घ्य देने के बाद सभी श्रद्धालु घर वापस आ गए। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की और छठ घाट पर पहुंचकर केले की थम्प पर फूल पत्ती से सजे घाट को कुछ ही समय में बर्बाद कर दिया।

इसकी भनक जैसे ही श्रद्धालुओं को लगी तो वह छठ घाट पहुंचकर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रदर्शन करने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदमाशों के द्वारा छठ पूजा पर आघात पहुंचाने की कोशिश की गई है। यह कभी बर्दाश्त लायक नहीं है।

Tags :
bihar news in hindiBJP Leader Giriraj SinghChhath Puja 2024hindi newsnews in hindipoliticsPurnia News
Next Article