होमई-पेपरवेब स्टोरीज
राजस्थान | जालौर
जयपुरसिरोहीजालौरपालीबाड़मेरमुंबईराष्ट्रीयअंतरराष्ट्रीयबिज़नेसटेक्नोलॉजीमनोरंजनस्पोर्ट्सपॉलिटिक्सलाइफस्टाइलकरियरसंपादकीयविचार

Mahavikas Aghadi के पक्ष में प्रचार करेंगे Kejriwal

08:37 PM Oct 25, 2024 IST | Jagruk Times

मुंबई। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Kejriwal) ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए बड़ी घोषणा की है। केजरीवाल ने बताया कि वे अपने सहयोगी दलों के लिए दोनों राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे। बताया जा रहा है कि केजरीवाल महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi) के लिए प्रचार करने वाले हैं। जिसमें उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी शामिल हैं।

हालांकि सवाल यह है कि क्या केजरीवाल कांग्रेस के लिए भी प्रचार करेंगे या नहीं? बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के लिए प्रचार करेंगे। लेकिन कांग्रेस के लिए उनके प्रचार करने की कोई स्पष्टता नहीं है।

इसको लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या केजरीवाल और कांग्रेस के बीच दूरी बढ़ रही है। खासकर हरियाणा विधानसभा चुनावों के बाद से। हरियाणा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था और दोनों के बीच गठबंधन की सहमति नहीं बन पाई थी।

हरियाणा चुनाव में कांग्रेस को 37 सीटों पर जीत हासिल हुई। जबकि आम आदमी पार्टी को कोई सफलता नहीं मिली। वहीं, दिल्ली में भी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं।

Tags :
Aam Aadmi PartyArvind Kejriwal news in hindihindi newsMahavikas Aghadinews in hindi
Next Article