होमई-पेपरवेब स्टोरीज
राजस्थान | जालौर
जयपुरसिरोहीजालौरपालीबाड़मेरमुंबईराष्ट्रीयअंतरराष्ट्रीयबिज़नेसटेक्नोलॉजीमनोरंजनस्पोर्ट्सपॉलिटिक्सलाइफस्टाइलकरियरसंपादकीयविचार

Election Commission ने किया महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव तारीखों का ऐलान

07:49 PM Oct 15, 2024 IST | Jagruk Times

चुनाव आयोग (Election Commission) ने मंगलवार (15 अक्टूबर, 2024) को महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव तारीख का ऐलान किया। महाराष्ट्र में एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि झारखंड में दो चरणों में मतदान होंगे।

बता दे कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होगा। वही, झारखंड में पहले चरण में 13 नवंबर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों के नतीजे 23 नवंबर, 2024 को घोषित किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को समाप्त हो रहा है। वहीं झारखंड सदन का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म होगा।

आपको बता दे कि चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड के अलावा उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में उपचुनाव की तारीखों की भी घोषणा की है। यूपी में 9 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें यूपी की गाजियाबाद सदर सीट, फूलपुर विधानसभा सीट, मझवां विधानसभा सीट, करहल विधानसभा सीट, कुंदरकी विधानसभा सीट, खैर विधानसभा सीट, कटेहरी विधानसभा सीट और सीसामऊ विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वही, राहुल गांधी की खाली लोकसभा सीट वायनाड में भी 13 नवंबर को मतदान होगा। यूपी और वायनाड के चुनाव नतीजे 23 नवंबर, 2024 को घोषित होंगे।

जानकारी के लिए बता दे कि महाराष्ट्र में कुल विधानसभा सीटों की संख्या 288 और झारखंड में 81 है। महाराष्ट्र में मतदाताओं की संख्या 9.63 करोड़ है। वही, झारखंड में वोटर को संख्या 2.6 करोड़ है। ये जानकारी चुनाव आयोग ने दी है।

Tags :
election commissionElection Dates 2024hindi newsJharkhand ElectionMaharashtra Electionnews in hindi
Next Article