Arvind Kejriwal ने पत्नी सुनीता संग किए तिरुपति बालाजी के दर्शन
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) गुरुवार (14 नवंबर, 2024) को तिरुपति बालाजी मंदिर (Tirupati Balaji Temple) में दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार संग तिरुपति बालाजी के दर्शन किए। इस दौरान उनकी पत्नी सुनीत केजरीवाल भी नजर आई।
तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ''आज अपनी धर्मपत्नी के साथ श्री तिरुपति बालाजी के पावन दर्शन किए। भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी से दिल्ली और देश की समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की। सबका भला हो, सबका मंगल हो।''
बता दें, इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने पत्नी सुनीता केजरीवाल संग माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए थे। इस दौरान केजरीवाल ने आरती में भाग लिया और माता वैष्णों का आशीर्वाद लिया। इसे लेकर अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया था। जानकारी के लिए बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर गए थे और आशीर्वाद भी लिया था।