राजस्थान में सोजत (Sojat) क्षेत्र के सियाट नर्सरी में विदेशी पक्षी कुरंज का शिकार करने के मामले में वन विभाग की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम ने उसके कब्जे से मृत विदेशी पक्षी और टोपीदार बंदूक जब्त की है। सियाट नर्सरी के रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि विदेशी पक्षी कुरंज के शिकार के आरोपी छोगाराम पुत्र जोधाराम जंगलिया के कब्जे से मृत कुरंज और टोपीदार बंदूक को जब्त कर गिरफ्तार किया। आरेपी ने छितरिया गांव स्थित रेलिया खेत में भरे नदी के पानी में उतरे इस विदेशी पक्षी का शिकार किया। फिलहाल आरोपी से वन्य जीवों के शिकार को लेकर पूछताछ जारी है।