For the best experience, open
https://m.jagruktimes.co.in
on your mobile browser.

Sojat News: विदेशी पक्षी कुरंज का शिकार करने के मामले में एक गिरफ्तार

02:53 PM Oct 23, 2024 IST | Jagruk Times
sojat news  विदेशी पक्षी कुरंज का शिकार करने के मामले में एक गिरफ्तार

राजस्थान में सोजत (Sojat) क्षेत्र के सियाट नर्सरी में विदेशी पक्षी कुरंज का शिकार करने के मामले में वन विभाग की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम ने उसके कब्जे से मृत विदेशी पक्षी और टोपीदार बंदूक जब्त की है। सियाट नर्सरी के रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि विदेशी पक्षी कुरंज के शिकार के आरोपी छोगाराम पुत्र जोधाराम जंगलिया के कब्जे से मृत कुरंज और टोपीदार बंदूक को जब्त कर गिरफ्तार किया। आरेपी ने छितरिया गांव स्थित रेलिया खेत में भरे नदी के पानी में उतरे इस विदेशी पक्षी का शिकार किया। फिलहाल आरोपी से वन्य जीवों के शिकार को लेकर पूछताछ जारी है।

Tags :
tlbr_img1 होम tlbr_img2 वेब स्टोरीज tlbr_img3 ई-पेपर tlbr_img4 वीडियो