होमई-पेपरवेब स्टोरीज
राजस्थान | जालौर
जयपुरसिरोहीजालौरपालीबाड़मेरमुंबईराष्ट्रीयअंतरराष्ट्रीयबिज़नेसटेक्नोलॉजीमनोरंजनस्पोर्ट्सपॉलिटिक्सलाइफस्टाइलकरियरसंपादकीयविचार

Rajasthan News: बाड़मेर में जन्मदिन पर पति-पत्नी ने की देहदान की घोषणा

07:16 PM Oct 26, 2024 IST | Jagruk Times

राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर के लोग अब जागरूक होते हुए नजर आ रहे है। जिले में पति के जन्मदिन के अवसर पर पति पत्नी ने देहदान करने का निर्णय लिया। बाड़मेर शहर के राय कॉलोनी निवासी पुरुषोत्तम गिरी ने 62वें जन्मदिन के अवसर पर उनकी पत्नी भगवती देवी (56 साल) और पुरूषोतम दोनों पति पत्नी ने देहदान करने का फैसला लिया।

देहदान कर्ता भगवती देवी ने बताया की पति के जन्मदिन के अवसर पर दोनों ने देहदान करने का विचार किया। साथ ही उन्होंने कहा कि देहदान करना बहुत ही जरूरी है क्योंकि देहदान के बाद मेडिकल कॉलेजों में छात्रों को सीखने में बहुत मदद हो।

वही जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.एल.मंसुरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि देहदान को लेकर लोग जागरूक होकर आगे आ रहे है। देहदान करना बहुत ही जरूरी है। जिससे मेडिकल के स्टूडेंट को सीखने में मदद मिल सके। उन्होंने बताया कि अभी 81 देहदान करने की घोषणा हुई है जिसमे 2 बॉडी जिला अस्पताल को मिली है।

Tags :
Barmer News in HindiBody DonationDr BL Mansuriahindi newsnews in hindirajasthan news in hindi
Next Article