होमई-पेपरवेब स्टोरीजराजस्थानजयपुरसिरोहीजालौरपालीबाड़मेरमुंबईराष्ट्रीयअंतरराष्ट्रीयबिज़नेसटेक्नोलॉजीमनोरंजनस्पोर्ट्सपॉलिटिक्सलाइफस्टाइलकरियरसंपादकीयविचार

भाविप विवेकानंद शाखा की वित्तीय वर्ष 2024-25 की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

05:52 PM Feb 03, 2025 IST | Jagruk Times

भीलवाड़ा। भारत विकास परिषद भवन पर स्वामी विवेकानंद शाखा की वित्तीय वर्ष 2024-25 की 11वीं कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई। बैठक में फिजियोथेरेपी क्लीनिक के प्रचार प्रसार हेतु चर्चा की गई एवं हाल ही में प्राप्त नवीन स्क्रैचर मशीन का लोकार्पण किया गया। यह मशीन बुद्धि सागर लाठी के सौजन्य से प्राप्त हुई। वर्ष 2025 - 26 के नवीनीकरण हेतु कार्य योजना बनाई गई और 31 मार्च तक नवीनीकरण पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया। शाखा के नवीन दायित्वदारियों के चयन के लिए 23 फरवरी की तिथि तय की गई।

बैठक का मुख्य बिंदु 10 से 12 फरवरी तक आयोजित होने वाले मेगा दिव्यांग सहायता शिविर की तैयारी बाबत रहा। स्वामी विवेकानंद शाखा की महिला शक्ति द्वारा वंदे मातरम गायन किया जाएगा, पंजीयन व्यवस्था, टेंट व्यवस्था, फोटोग्राफी वीडियोग्राफी व्यवस्था, प्रशासन समिति, संचालन आदि व्यवस्था स्वामी विवेकानंद शाखा को दी गई है। इस हेतु पूरी टीम तैयार की गई एवं विभिन्न कार्यकर्ताओं को कार्य सोपा गया।

बैठक में शाखा के वरिष्ठ सदस्य एवं राजस्थान मध्य प्रांत अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी, शाखा अध्यक्ष बालमुकुंद डाड, सचिव गिरीश अग्रवाल, शिविर सहसंयोजक आदित्य मानसिंहका, मनोज माहेश्वरी, शाखा सदस्य सुमित जागेटिया, केजी सोनी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इसके साथ ही विभिन्न समितियां के साथ बैठक ली गई जिसमें प्रचार प्रसार समिति एवं प्रशासन समिति शामिल है।

प्रचार प्रसार समिति से कार्य प्रगति की रिपोर्ट ली गई एवं अधिक से अधिक प्रचार करने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक सरपंच को फोन करके संपर्क करना एवं 10000 दिव्यांगों की सूची में सभी दिव्यांगों को फोन कर शिविर की जानकारी देना एवं अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने योजना बनाई गई।

रिपोर्ट - पंकज पोरवाल

Tags :
Bharat Vikas ParishadBhavipBhavip Executive MeetingBhilwara News in Hindihindi newsnews in hindirajasthan news in hindi
Next Article