Dussehra 2024: शारदीय नवरात्रि की समाप्ति, कल मनाया जाएगा दशहरा
07:56 PM Oct 11, 2024 IST | Jagruk Times

आज यानी 11 अक्टूबर, 2024 को शारदीय नवरात्रि की समाप्ति हो जाएगी। कल यानी 12 अक्टूबर, 2024 को पूरे देश में दशहरा (Dussehra) का पर्व सेलिब्रेट किया जाएगा। दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतिक माना जाता है। इसलिए दशहरा को विजयादशमी (Vijayadashami) के नाम जाना जाता है।
दशहरा हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को प्रभु श्रीराम ने रावण का वध किया था। प्रभु श्रीराम ने रावण का वध कर बुराई को खत्म किया था। दशहरा या विजयादशमी पर पूरे देश में रावण, मेघनाथ, कुम्भकर्ण का पुतला जलाया जाता है।