For the best experience, open
https://m.jagruktimes.co.in
on your mobile browser.

OTT पर आते ही Pushpa 2 ने किया दर्शकों के दिलों पर राज , Allu Arjun का दिखा स्वैग

03:00 PM Feb 05, 2025 IST | Varsha Mishra
ott पर आते ही pushpa 2 ने किया दर्शकों के दिलों पर राज   allu arjun का दिखा स्वैग

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर सुर्ख़ियों में चल रहें हैं। पुष्पा 2 भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना भी लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आईं। पुष्पा 2 ने अपनी दमदार एक्टिंग और एक्शन से दुनियाभर को एंटरटेन किया। यह फिल्म पिछले साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी।

विदेशों में बजा पुष्पा 2 का डंका

फिल्म पुष्पा अब ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। यह फिल्म को देख अब विदेशों से भी फैंस जमकर रिएक्शन देते नजर आ रहें हैं। फिल्म में जहां अल्लू अर्जुन ने फैंस को एंटरटेन किया। वही कई लोग का कहना है कि हिंदी सिनेमा में मेकर्स ने कुछ अलग किया है। ओटीटी पर पुष्पा 2 अपना धाक ज़माने में कामयाब रही। फिल्म के एक्शन सीन को देख लोग काफी ज्यादा हैरान है कि कहानी और डायरेक्शन ऐसे भी की जा सकती है। आप को बता दें फिल्म पुष्पा 2 को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है।

कई भाषों में रिलीज़ हुई पुष्पा 2

पुष्पा 2: द रूल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई हैं। यह फिल्म तमिल ,तेलगु, मलयालम और हिंदी जैसे कई भाषों में रिलीज़ हुई है। रश्मिका और अल्लू अर्जुन के अलावा इस फिल्म में फहद फासिल और अन्य कलाकार नजर आए हैं।

Tags :
tlbr_img1 होम tlbr_img2 वेब स्टोरीज tlbr_img3 ई-पेपर tlbr_img4 वीडियो