For the best experience, open
https://m.jagruktimes.co.in
on your mobile browser.

गहरे हादसे का शिकार हुई Nora Fatehi ! मौत का झूठा वीडियो हुआ वायरल

04:05 PM Feb 05, 2025 IST | Varsha Mishra
गहरे हादसे का शिकार हुई nora fatehi   मौत का झूठा वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में चल रही हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की मौत का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं। सोशल मीडिया पर नोरा के फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट करते नजर आ रहें हैं। क्या कुछ है इस वीडियो में चलिए जानतें हैं।

गहरी खाई में गिरी एक्ट्रेस नोरा फतेही

हालही में सोशल मीडिया पर एक यूजर ने नोरा फतेही की एक फर्जी वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला जिप लाइन करती दिख रही हैं। बीच में ही उनकी जिप लाइन की रस्सी टूट जाती है। जिस वजह से वो गिर जाती हैं। लेकिन यह वीडियो में महिला का चेहरा साफ़ तौर पर नजर नहीं आ रहा है। यह वीडियो मिनटों में काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। साथ ही नोरा के फैंस भी यह बात समझ गए कि यह वीडियो फर्जी है। लगातार इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहें हैं।

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक यूजर ने लिखा क्या एक्ट्रेस को पता है वो मर गई है ? वही दूसरे यूजर ने लिखा यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। एक तरफ जहां उनके मौत की अफवाह उड़ रही हैं। वही एक्ट्रेस अपने अपकमिंग सांग 'स्नेक' के प्रमोशन में बिजी चल रहीं हैं। ये देखना काफी दिलचस्प रहने वाला है कि एक्ट्रेस नोरा फतेही का वायरल वीडियो पर क्या रिएक्शन आएगा।

Tags :
tlbr_img1 होम tlbr_img2 वेब स्टोरीज tlbr_img3 ई-पेपर tlbr_img4 वीडियो