होमई-पेपरवेब स्टोरीजराजस्थानजयपुरसिरोहीजालौरपालीबाड़मेरमुंबईराष्ट्रीयअंतरराष्ट्रीयबिज़नेसटेक्नोलॉजीमनोरंजनस्पोर्ट्सपॉलिटिक्सलाइफस्टाइलकरियरसंपादकीयविचार

शादी के बंधन में बंधे Manraj और Rapper Raftaar, कपल की वेडिंग तस्वीरें आईं सामने

02:39 PM Feb 01, 2025 IST | Varsha Mishra

रैपर रफ़्तार (Raftaar)और स्टाइलिश मनराज (Manraaj) ने साउथ इंडियन रीति रिवाजों से सात फेरे लिए हैं। शादी की कई सारी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। सिंगर के इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया है। बॉलीवुड हो या साउथ सेलेब्स ने न्यूली वेड कपल के तस्वीरों पर प्यारे- प्यारे कमेंट भी किए है। क्या कुछ रहा खास इनकी शादी में ख़ास चलिए जानतें हैं।

31 जनवरी को रचाई शादी

बहुत कम लोग ये जानतें है कि रैपर रफ़्तार का रियल नाम 'दिलिन नायर' है। उन्होंने 31 जनवरी को मनराज जवंदा संग शादी रचाई है। दोनों की यह शादी अपने करीबी दोस्तों और परिवार वालों के मौजूदगी में की। मनराज और रफ़्तार ने साउथ इंडियन रीती रिवाज से शादी रचाई। आपको बता दें यह वेडिंग बेहद ही भव्य तरीके से मनाई गई है। शादी की एक तस्वीर में रफ्तार मंगलसूत्र पहनाते नजर आतें है। वही दूसरी तस्वीर में दोनों एक दूजे को देखकर ब्लश कर रहें हैं।

कोमल वोहरा है रफ़्तार की पहली पत्नी

मनराज संग रफ़्तार ने दूसरी शादी रचाई है। रफ़्तार ने साल 2016 में कोमल वोहरा संग शादी रचाई थी। ये कपल ने एक-दूसरे को 5 साल तक डेट किया था। रफ़्तार ने शादी के 6 साल बाद ही तलाक का फैसला ले लिया था। दोनों ने कोर्ट में अर्जी दे दी थी, लेकिन तलाक साल 2022 में हुआ।

Tags :
Entertainment news in hindihindi newskaran vohrakomal vohranews in hindiraftaarraftaar weddingwedding
Next Article