होमई-पेपरवेब स्टोरीज
राजस्थान | जालौर
जयपुरसिरोहीजालौरपालीबाड़मेरमुंबईराष्ट्रीयअंतरराष्ट्रीयबिज़नेसटेक्नोलॉजीमनोरंजनस्पोर्ट्सपॉलिटिक्सलाइफस्टाइलकरियरसंपादकीयविचार

Mamta Kulkarni ने किया खुद का पिंडदान, किन्नर अखाड़े की बनी महामंडेलश्वर

04:12 PM Jan 25, 2025 IST | Varsha Mishra

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों का हिस्सा बनी हुईं हैं। ममता ने 24 जनवरी, 2025 को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में संन्यास ले लिया है। जिस वजह से एक्ट्रेस का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही साथ सोशल मीडिया ट्रोलर्स उन्हें जबरदस्त ट्रोल करते भी दिखें।

विवादों से रहा गहरा नाता ममता कुलकर्णी का

एक ज़माने में बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने बॉक्स ऑफिस पर राज किया था। ममता करण अर्जुन,आशिक आवारा जैसी फिल्मो में काम कर चुकी हैं। साल 2013 में ममता ने फ़िल्मी करियर को छोड़ ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से शादी रचा ली थी। आपको बता दें विक्की गोस्वामी वही हैं जिन्हें 12 साल की सजा ड्रग्स तस्करी के लिए दी गई थी। एक्ट्रेस ने इन सभी बातों को गलत बताया था लेकिन, मुंबई पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के एक मामले में एक्ट्रेस के खिलाफ साल 2016 में अरेस्ट वारंट जारी किया था।

ममता कुलकर्णी ने किया खुद पिंडदान

ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े में संन्यास की दीक्षा ली,किन्नर अखाड़ा एक ऐसा अखाड़ा हैं जिसमें संन्यासी बनने के बाद भी भौतिक जीवन जिया जा सकता है। इसलिए ममता ने यह अखाड़ा चुना इस अखाड़े की ओर से एक्ट्रेस को नया नाम महामंडेलश्वर श्री यामाई ममता नंद गिरि दिया गया। वही अब सोशल मीडिया अब एक्ट्रेस का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, साथ ही कई लोगों इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहें हैं।

रिपोर्ट वर्षा मिश्रा

Tags :
Bollywoodbollywood actressEntertainment news in hindikumbh 2025mamta kulkarninews in hindi
Next Article