होमई-पेपरवेब स्टोरीज
राजस्थान | जालौर
जयपुरसिरोहीजालौरपालीबाड़मेरमुंबईराष्ट्रीयअंतरराष्ट्रीयबिज़नेसटेक्नोलॉजीमनोरंजनस्पोर्ट्सपॉलिटिक्सलाइफस्टाइलकरियरसंपादकीयविचार

भोजपुरी एक्ट्रेस Akshra Singh को मिली जान से मारने की धमकी, जांच मे जुटी पुलिस

01:33 PM Nov 13, 2024 IST | Jagruk Times

भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshra Singh) को जान से मारने की धमकी दी गई है। अक्षरा से फोन कॉल पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। जानकारी के मुताबिक, धमकी देने वाले ने एक्ट्रेस को कहा कि 2 दिन के अंदर ये रकम नहीं दी तो उनकी जान जा सकती है। अक्षरा ने बिहार की राजधानी पटना के दानापुर थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। एक्ट्रेस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दानापुर थाने में लिखित शिकायत दी है। वही, शिकायत मिलने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है और इस मामले की जांच की जा रही है।

अक्षरा सिंह दानापुर में ही रहती हैं। बताया जा रहा है कि रंगदारी मांगने और धमकी देने के अलावा, अक्षरा सिंह से अभद्र भाषा में बात की गई। बता दे, अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी शख़्सियत हैं। एक्ट्रेस ने भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार और भाजपा सांसद रवि किशन के साथ 2010 में फिल्म 'सत्यमेव जयते' से डेब्यू किया था।। एक्ट्रेस ने 'सत्या', 'तबादला', 'मां तुझे सलाम' जैसी कई हिट फिल्मों में भी काम किया है और कई सुपरहिट गाने गाए हैं। भोजपुरी के अलावा अक्षरा ने हिंदी टीवी पर भी काम किया है। अक्षरा रिएयलिटी शो 'बिग बॉस' का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

पॉलिटिक्स में भी अक्षरा ने रखा कदम

जानकारी के लिए बता दे कि बीते वर्ष अक्षरा सिंह ने पॉलिटिक्स में भी कदम रखा था। अक्षरा नवंबर, 2023 में प्रशांत किशोर के 'जन सुराज' अभियान से जुड़ी थीं। 2024 के लोकसभा चुनाव में उनके चुनाव लड़ने की संभावना जताई गई थी। हालांकि अक्षरा की पॉलिटिक्स केवल अभियान करने तक ही सीमित रही।

Tags :
Akshra Singh NewsBhojpuri Actressbihar news in hindiDanapur Police StationEntertainment news in hindihindi newsnews in hindi
Next Article