For the best experience, open
https://m.jagruktimes.co.in
on your mobile browser.

Akshay Kumar ने Ayodhya के बंदरों को खाना खिलाने को दान किए 1 करोड़ रुपये

07:34 PM Oct 30, 2024 IST | Jagruk Times
akshay kumar ने ayodhya के बंदरों को खाना खिलाने को दान किए 1 करोड़ रुपये

इस दिवाली कुछ नेक काम करने के लिए अक्षय कुमार(Akshay Kumar) ने 1 करोड़ रुपये दान किए जिससे अयोध्या के बंदरों को हर दिन खाना खिलाया जाएगा। अक्षय ने ये दान अपने माता-पिता और ससुर राजेश खन्ना के नाम किया। अक्षय कुमार के बारे में यह तो सब जानते हैं कि वह बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ नेक दिल इंसान भी हैं।

वह हमेशा जरूरतमंद की मदद करते हैं। अब एक्टर ने एक बार फिर कुछ ऐसा नेक काम किया है जिसके बारे में जानकर आप भी उनकी तारीफ करेंगे। अक्षय ने डिसाइड किया है कि अयोध्या( Ayodhya) में हर दिन बंदरों को खाना खिलाएंगे।

उन्होंने 1 करोड़ देने के संकल्प के साथ यह डिसाइड किया है कि वह ना केवल इंसान बल्कि जानवरों की भी मदद करेंगे। यह वह भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस नेक दान को अपने पिता-माता और ससुर राजेश खन्ना के नाम पर किया है।रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय यह पहल जगतगुरु स्वामी राघवाचार्य जी महाराज के मार्गदर्शन में अंजनेया सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित के द्वारा कर रहे हैं।

जब ट्रस्ट के लोग अक्षय के पास अपने अप्रोच को लेकर तो अक्षय ने दान देने का फैसला किया। उन्होंने ना सिर्फ इस नेक काम के लिए हां कहा बल्कि डोनेशन देकर जानवरों की रक्षा के करने का फैसला भी किया।

Tags :
tlbr_img1 होम tlbr_img2 वेब स्टोरीज tlbr_img3 ई-पेपर tlbr_img4 वीडियो